फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान की बेटी ने टॉपर बन बढ़ाया मान

Thu, 27 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। गदनपुर निवासी और कस्बे के श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कटरा मनेपुर में हाईस्कूल की छात्रा प्रांसी राजपूत ने 94.17 फीसद अंक पाकर टॉपटेन सूची में दसवां स्थान पाया है। उसकी सफलता से पिररिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के तमाम लोगों ने भी घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रांसी ने बताया की उसके पिता ईश्वर नारायन किसान हैं और मां शर्मिला राजपूत भी खेती का कार्य देखती हैं।
उसे बचपन से ही पढ़ाई करने का बेहद शौक है। वह आईएएस बनना चाहती है ताकि समाज की सेवा कर सके। इसी को लक्ष्य बनाकर दिन रात पढ़ाई कर रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें