फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चलती नेताजी एक्सप्रेस से युवक ने लगाई छलांग, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार नॉन स्टॉप नेताजी एक्सप्रेस से युवक ने छलांग लगा दी। इससे वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में सीएचसी दिबियापुर लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर इटावा से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली नॉन स्टॉप नेता जी एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन को तेज रफ्तार से पार कर रही थी। तभी उसमें सवार गांव तुर्कीपुर निवासी महेंद्र सिंह ने छलांग लगा दी। वह फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिर गया। फ्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ ने महेंद्र सिंह को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया।
यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल चिचौली के लिए रेफर कर दिया। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि छलांग लगाने वाला युवक बिना टिकट सफर कर रहा था। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न रुकते देख उसने छलांग लगाई। इससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी गई है। बुधवार को भी एक युवक ने इसी ट्रेन से छलांग लगाई थी। इससे उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें