फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी पुल से एक युवक ने रविवार शाम परिजनों से हुई कहासुनी के बाद छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही ने यमुना में डूब रहे युवक को बचा लिया। इसके बाद 50 शैया जिला अस्पताल ले जाया गया।
जालौन जनपद के थाना कुठौंद गांव शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की किसी बात को लेकर परिजन से कहासुनी हो गई। वह रविवार शाम यमुना नदी पुल के पास पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर देवकली चौकी में तैनात सिपाही विनोद अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बहाव में धर्मेंद्र को जाता देख सिपाही विनोद ने तैरते हुए मशक्कत करना शुरू किया। करीब 15 मिनट बाद धर्मेंद्र को सिपाही ने किसी तरह डूबने से बचाया और बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोर भी इस दौरान पहुंच गए। इसके बाद धर्मेंद्र को 50 शैया जिला अस्पताल लाया गया। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि सिपाही विनोद की सक्रियता से युवक को नदी में डूबने से बचा लिया है। युवक परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद आत्महत्या करने पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें