फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कानपुर से जोधपुर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर इनायतपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। उसके पास से कानपुर से जोधपुर का टिकट मिला है।
विज्ञापन


घटना अछल्दा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के पास की है। यहां रेलवे ट्रैक पर अप लाइन के खंभा नंबर 1116/15 पर गुरुवार की सुबह करीब छह बजे एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। रेलवे के कीमैन मनोज कुमार ने अछल्दा स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। आरपीएफ व थाना अछल्दा थाना की टीम पहुंची।
अछल्दा कस्बा इंचार्ज अनिलेश कुमार और आरपीएफ के लोकेश नैन ने युवक के शव की तलाशी ली। उसके पास से कानपुर सेंट्रल से जोधपुर के लिए 17 अक्तूबर की रात करीब एक बजे का टिकट मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक रात में जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस पर सवार होगा। इधर से गुजरते समय वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज अनिलेश कुमार ने बताया युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर सफेद शर्ट व आसमानी जींस है। उसका फोन चकनाचूर हालत में मिला। उसकी सिम दूसरे मोबाइल में डालकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें