घटना स्थल के पास मौजूद पुलिस व मृतक के परिजन।
- फोटो : घटना स्थल के पास मौजूद पुलिस व मृतक के परिजन।
औरैया। अछल्दा में रेलवे की डीएफसी लाइन पर मंगलवार सुबह मानसिक रूप से कमजोर एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। शव की शिनाख्त कराते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे हरनरायनपुर गांव के पास से निकली डीएफसी रेलवे लाइन के खंभा नंबर 593/10 से एक मालगाड़ी निकल रही थी।
इसी वक्त ट्रैक पर एक युवक चपेट में आ गया। लोको पायलट की सूचना पर न्यू अछल्दा स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने थाना पुलिस को सूचना भिजवाई। मृतक की शिनाख्त जिला इटावा के थाना भरथना के पुठिया निवासी संतोष गुप्ता (47) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि संतोष शादीशुदा था। वह मानसिक रूप से कमजोर था।
बताया कि सुबह वह परिजनों से रेलवे किनारे स्थित खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मृतक के दो बेटियां व एक बेटा है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।