फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैदल हाईवे पार कर रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव करमपुर के पास सोमवार देर रात सड़क पार कर रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद स्थित थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव देवशनि निवासी शिवलाल (29) ट्रक का क्लीनर था। सोमवार रात इटावा से कानपुर ट्रक में मौरंग लादकर जा रहा था। कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव करमपुर के पास पहिये की हवा चेक करने के लिए वह नीचे उतरा। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, क्लीनर की मौत के बाद पत्नी उर्मिला, बेटी रिया (7), बेटा रियांश (5), दिव्यांश (3) सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद भाई पंकज राजपूत मौके पर पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। वह शव लेकर अपने गांव निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें