फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गृह कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गृह कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव जनेतपुर निवासी विश्वनाथ (40) किसान था, साथ ही साथ वह ट्रैक्टर भी चलाता था। इससे होने वाली आमदनी से घर परिवार का गुजर बसर करता था। बुधवार की देर रात घर में पत्नी व अन्य परिजनों से रुपयों को लेकर विवाद होने पर विश्वनाथ ने कमरे के अंदर छत में लगे कुंदे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
देर रात को ही परिजनों ने शव को लटका देखकर ग्रामीणों की मदद से उतारा।
गुरुवार की यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि विश्वनाथ ने कुछ दिनों पहले फसल बेची थी। इसके कम रुपयों को लेकर घर के ही लोगों में कहासुनी हुई थी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विश्वनाथ की दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है। ग्रामीणों से जानकारी मिली थी। शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें