फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पार करने में युवक व किशोर डूबे, मौत

Fri, 02 Sep 2016 11:25 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
नदी में जाल डालते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर चित्तर सिंह में नदी पार करके ताला बेचने जा रहे एक युवक और किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनाें के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी राजेश सिंह (40) पुत्र हाकिम सिंह अपने भतीजे अमित सिंह (13) पुत्र संगत सिंह के साथ ताला बेचने के लिए गांव से बाहर जाने के लिए सेंगुर नदी पार करने लगे। तभी गहरे पानी में पैर फिसल गया। इससे दोनों पानी में डूब गए। इसी दौरान वहां पर मौजूद राजेश के पुत्र अर्जुन की नजर डूब रहे पिता व भाई पर पड़ी उसने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनाें सहित गांव के लोग सेंगुर नदी पर पहुंच गए।

तुरंत दोनों की खोजबीन शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मृतक ताला मरम्मत करने का काम करते हैं। गांव से बाहर जाने के लिए यह लोग नदी के पानी में घुसकर निकलते हैं। इसी कारण से आज यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें