फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों के बाहर सादी वर्दी में पुलिस रहेगी तैनात

Fri, 02 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
बैठक में स्थानीय नागरिक व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह यादव ने कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक की। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने आने वाले गणेश चतुर्दशी, बुढ़वा मंगल एवं बकरीद जैसे त्यौहारों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए आपस में भाईचारा के साथ त्यौहारों को मनाने की सलाह दी। उन्होंने क्षेत्र की समस्या के बारे में भी लोगों से जानकारी ली और नगर में स्थित विद्यालयों के आसपास छेड़छाड़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुबह विद्यालय खुलते व शाम को बंद होते समय पुलिस पिकेट बढ़ाने और सादी वर्दी में पुलिस तैनात कर घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पीड़ित कोतवाली आकर सीधा उनसे संपर्क करे। वह जनता की समस्या सुनने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

बैठक में कस्बा इंचार्ज विश्वप्रकाश यादव, एसआई पवन पांडेय, जितेंद्र सिंह के अलावा पूर्व चेयरमेन रामदर्शन कठेरिया, दर्वेश अली उर्फ पप्पू भईया, इकलाख पठान, लल्लू नेता, प्रधान जितेंद्र, इच्छाराम, दाउद अख्तर, संजीव पोरवाल, कल्लू महाजन, शेष कुमार, लालजी गुप्ता आदि मौजूद रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें