दिबियापुर। कस्बे के सहारा इंडिया वाली गली में मंगलवार दोपहर एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती के पिता की सब्जी मंडी में दुकान है, जबकि भाई यूपी पुलिस में सिपाही है।
सहारा इंडिया वाली गली निवासी राजेश कुमार सक्सेना ने मंगलवार दोपहर पुलिस को बेटी प्रिया सक्सेना (21) की मौत की सूचना दी। जानकारी के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने युवती का शव घर में रखा मिला। युवती छह बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बातया कि प्राथमिक जांच में जहर खाने की बात सामने आई है। परिजन वजह नहीं बता पाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।