फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जलने से युवती की मौत, मां ने धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

Wed, 01 Jul 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कस्बा निवासी युवती के आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती की मां ने आरोपियों पर बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और जेवर समेत 25 लाख ऐंठने का आरोप लगाया है। सोमवार की दोपहर कस्बा निवासी 18 वर्षीय एक युवती ने अपने को आग के हवाले कर लिया। घटना के समय मां बाजार गई थी और भाई बाहर था। युवती के पिता फौजी है, वह वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात हैं। ॉ
घर पहुंची मां व भाई उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। वहां से सोमवार को उसे सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव आए और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मंगलवार को मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। मां ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनके घर के पास ही रहने वाले हनी उर्फ ताह और अंकुर बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे।
मां का कहना है कि आरोपियों ने बेटी को अपने जाल में फंसाया था। चोरी-छिपे बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि बदनामी का डर दिखाकर आरोपियों ने बेटी से जेवर समेत 25 लाख भी ऐंठ लिए।
आरोपियों से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पिता भी मंगलवार को घर पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें