फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक चोरी कर भागा युवक गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए एक किसान की शनिवार रात बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने चार घंटे के अंदर चोर को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के प्यारी पुर्वा निवासी अनिल कुमार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे फसल की सिंचाई करने के लिए बाइक से खेत पर गए थे। बांधमऊ से सुखम्मनपुर्वा जाने वाले कच्चे मार्ग पर बाइक खड़ी कर खेत की सिंचाई करने लगे। इसी बीच चोर ने उनकी बाइक पार कर दी।
सिंचाई कर वापस लौटे अनिल ने बाइक न देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को बेला-बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड़ के पास से देर रात करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम शैहदपुर गांव निवासी सौरभ पाल बताया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें