फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी से संबंध रखने में गई युवक की जान

Thu, 13 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने अपने दोस्त की पत्नी पर निगाह डाली। इस पर दोस्त ने पहले उसे समझाया। वह नहीं माना तो उसे मार डाला। हत्या के बाद शव काट कर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व मृतक की चेन बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बिधूना कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी सौरभ (24) घर से कहीं जाने की बात कह कर 26 मार्च को निकला था। वह देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की। कहीं पता नहीं चला। पांच अप्रैल की सुबह उसका शव बेला थाना क्षेत्र में ग्राम पलिया झाल के सहार रजवाह बंबा की झाड़ियों से कई टुकड़ों में बरामद हुआ।  पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

सीओ बिधूना सुभाष अत्री व बेला थानाध्यक्ष बलराज शाही ने जांच के दौरान सातों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुराग नहीं मिला। इसी बीच पुलिस ने मृतक के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली। जानकारी मिली कि बिधूना निवासी जनमेजय सिंह नामक युवक से सौरभ की अक्सर बात होती थी। दोनों एक-दूसरे के घर आते जाते थे। जिस दिन सौरभ गायब हुआ, उस दिन भी उसी से बात हुई थी। पुलिस ने जनमेजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस का दावा है कि जनमेजय और सौरभ दोस्त थे।
विज्ञापन


घटना वाले दिन जनमेजय बाइक से सौरभ को लेकर ठेके पर गया। शराब पीने के बाद लघु शंका करने के दौरान सौरभ के सिर पर ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद मेें चाकू से गला रेत दिया। उसके दम तोड़ने के बाद चाकू से शरीर के टुकड़े किए। इन्हें बंबा के पास झाड़ियों में फेंक दिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी रामकिशोर ने बताया कि सौरभ का हत्यारोपी जनमेजय की पत्नी से अवैध संबंध था। इसकी भनक लगने पर जनमेजय ने विरोध किया। इस पर सौरभ ने आरोप गलत बताकर जनमेजय की पिटाई कर दी। आखिरकार जनमेजय ने बदला लेने के लिए रणनीति बनाई और शराब पीने पिलाने के बहाने उसे अपने पास बुलाया।

दोस्त को हत्या का राज बताना महंगा पड़ा
सौरभ की हत्या के बाद जनमेजय ने अपने एक करीबी दोस्त को इसकी जानकारी दी। सीओ ने जनमेजय के मोबाइल को खंगाला और उसके कुछ खास दोस्तों से सुराग लगाया। सौरभ और जनमेजय में पिछले दिनों हुई मारपीट और सौरभ की ओर से पत्नी को लेकर झगड़ने से पुलिस का शक पक्का हो गया। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की चेन भी हत्यारोपी के घर में एक खूंटी में टंगी मिली।  पुलिस मोबाइल तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें