जहरीला पानी पीने से मरी भेड़ें।
- फोटो : Amar ujala
थाना क्षेत्र के गांव इकघरा अरियारी में सबमर्सिबल के पास हौद में पानी पीने के बाद 16 भेड़ों की मौत हो गई। देररात मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव इकघरा अरियारी निवासी गोविंद पाल पुत्र स्वर्गीय होरीलाल हर रोज भेड़ों को चराने गांव के बाहर जाते हैं।
गुरुवार की सुबह 12 बजे यह भेड़ों को चराने गांव के बाहर आए थे। गांव के बाहर अरियारी निवासी राम निवास के खेत हैं। राम निवास के खेत के पास सबमर्सिबल लगी है। यहां हौद में पानी भरा रहता है। इस हौद में भेड़ों ने पानी पिया। पानी पीने के बाद ही भेड़ों पर बेहोशी छाने लगी। इसके बाद इनकी मौत हो गई। भेड़ों के मरने की जानकारी शाम के समय भेड़ मालिक को हुई। तब तक 16 भेड़ें मर चुकी थीं। इसकी जानकारी गोविंद पाल ने थाना पुलिस को दी।
भेड़ मालिक ने बताया कि सबमर्सिबल के पास बनी हौद में जहरीला पानी पीने से 16 भेड़ों की मौत हुई है। खेत मालिक राम निवास तिवारी ने बताया कि फसलों में कीट नाशक दवा डालने के लिए वह लाया था। हौद के पास बोरी रखी थी। यह हौद में गिर गई। भेड़ मालिक की सूचना पर देरशाम लगभग साढ़े आठ बजे थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।