फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 13 Dec 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव शिखु के सामने साइकिल सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवी मोहन निवासी शिव शर्मा (40) शुक्रवार को लहरापुर साइकिल से गांव लहरापुर बाजार करने गया था। रात करीब आठ बजे वापस आते समय गांव शिखु के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने दिबियापुर रोड पर स्पीड ब्रेकर न होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें