फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला

Mon, 30 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गहेसर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाई मंदिर पर जवारे विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद देर रात चार लोगों ने एक युवक को चाकुओं से गोद दिया। उपचार के लिए ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के मौसा, मौसेरे भाई एवं दो अन्य को हत्या में नामजद किया गया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 
माधौ सिंह का पुर्वा निवासी मुलायम सिंह के अनुसार नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को गांव के श्रृद्धालु  शक्तिपीठ महामाई मंदिर पर जवारे विसर्जन को गए थे। वहीं पर उनके नाती विपिन सिंह (19) पुत्र रमेश सिंह का गांव के कुछ लोगों से वाद विवाद हो गया। देर रात दस बजे वह महामाई मंदिर से दर्शन करके वापस लौटा।


गांव में पहले से घात लगाए विपिन के रिश्ते में मौसा मुकुट उर्फ वीरेंद्र, मौसेरे भाई बाबू उर्फ शिवजीत ने अपने घर के सामने गांव के छोटू उर्फ रोहन सिंह, एवं रिश्तेदार मोनू सिंह निवासी भटौली सहायल के साथ मिलकर चाकुओं से गोद डाला।
विज्ञापन



चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एवं परिजन मौके पर पहुंचे। ललकारने पर सभी हमलावर भाग गए। युवक को गंभीर रुप से घायलावस्था में परिजन उपचार के लिए ला रहे थे।


दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ एवं थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  मृतक एवं हत्यारोपी एक ही गांव के होने से गांव में तनाव है।


ग्रामीण बताते हैं कि मृतक विपिन सिंह दिबियापुर के विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना के समय मृतक के माता-पिता बीमार साले को देखने झींझक स्थित एक गांव में गए थे ।


थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि दो हत्यारोपियों बाबू उर्फ शिवजीत एवं छोटू उर्फ रोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें