फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर हुलसराय में शुक्रवार सुबह युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रसूलपुर हुलसराय निवासी योगेश कुमार (26) पुत्र रामचंद्र दोहरे के चचेरे बाई मयंक ने बताया कि वह योगेश को खाने के लिए बुलाने गया था। कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटका था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई मुकेश ने अयाना थाने में घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उसने बताया कि योगेश की पत्नी ज्योति मायके नगला भज्जू थाना अछल्दा गई थी। मां राजाबेटी बहन बेबी के घर तुरकपुरा जिला इटावा गई हुई थी। घर पर योगेश अकेला था। पुलिस ने घटना संदिग्ध देख फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की। थानाध्यक्ष नवनी कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें