फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Mon, 05 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। सड़क पार करते समय एक युवक को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सहार क्षेत्र के गांव भूलाहार निवासी पंकज उर्फ रिंकू (33) सोमवार शाम कस्बा सहार से अपने घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार किसी वाहन ने पंकज को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को सीएचसी सहार पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। जानकारी पाकर सीओ पी. पुनीत मिश्र पहुंच गए। घटना की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद चालक मय वाहन के भाग निकला। पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई हे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें