फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसे में युवक की मौत, परिजन बोले हत्या

Thu, 07 May 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कंचौसी मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मामले में परिजन ने पत्नी और उसके जीजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

इसमें सड़क हादसे में मौत की पुष्टि हुई। बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की घंटों चली काउंसलिंग के बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू निवासी विकास कुमार (25) गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह सोमवार को ही घर लौटा था। रात के समय वह ससुराल जाने के लिए निकला था, तभी गांव हरतौली के पास अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन चालक विकास को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे विकास के परिजन ने उसकी पत्नी और जीजा पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजन का कहना था कि पिछले दो साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। घटना वाली रात पत्नी ने उसे बार-बार फोन कर ससुराल बुलाया था, जिसके बाद उसकी मौत की खबर आई। बुधवार सुबह परिजन निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अड़ गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, सीओ सिटी अशोक कुमार, और दिबियापुर व सहायल थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों से अवगत कराया और समझाया कि चोटें हादसे की हैं।
इस पर परिजन मान गए और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक की पोस्टमार्टम में हादसे में मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें