फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना परमिट दौड़ रही स्कूली बस सीज

Thu, 07 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3-कार्रवाई करते यात्री कर अधिकारी। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
औरैया। जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग अभियान चलाकर बिना परमिट संचालित स्कूली बस को सीज कर दिया गया। वहीं तीन वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने बुधवार को नहर के पास वाहन चेकिंग की। इस दौरान वहां से निकली एक स्कूली बस को रोक लिया। जांच पता चला कि वाहन का परमिट ही नहीं था। जांच के बाद बस को सीज कर दिया गया। बाद में उसे देवकली चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा अधिकारी ने तीन अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की। उन पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यात्री कर अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्कूल संचालकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। कहा कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों की फिटनेस समय पर दुरुस्त कराएं। नियमों की अनदेखी करने पर भविष्य में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें