फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मायके से लेने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पत्नी को लेने ससुराल जा रहा युवक दिबियापुर स्टेशन के निकट बिझाई गांव के सामने ट्रेन से गिर गया। गंभीर हालत में उसे रेलवे कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दिबियापुर पहुंचे आगरा निवासी सतीश चंद्र ने ट्रेन से गिरे युवक की शिनाख्त भाई रूप किशोर (40) निवासी टेऊं थाना भरेन के रूप में की। मृतक की भाभी रजनी ने बताया कि रूप पत्नी को लेने वाराणसी जा रहा था। वह मजदूरी करता था। सोमवार शाम मरुधर एक्सप्रेस से टूंडला रेलवे स्टेशन से वाराणसी जा रहा था।
मृतक बैग लेकर चला था, वह नहीं मिला है। ट्रेन से नीचे कैसे गिरा इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है।
सोमवार देर रात फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच बिझाई में रूप किशोर घायलावस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। आननफानन में घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें