फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरोत्तमपुर नहर मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की शंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर स्थित नहर में मंगलवार दोपहर युवक शव उतराता मिला। शरीर पर खून के धब्बे होने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नरोत्तमपुर नहर में अयाना की तरफ से बहकर आए करीब 35 वर्षीय युवक के शव पर नीले निशान थे। जगह-जगह खून के धब्बे थे। पुलिस ने शव तीन दिन पुराना होने की बात कही है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि शव को बाहर निकलवाया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। कोतवाली एसएसआई बीपी रस्तोगी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर गुमशुदगी के संबंध में जानकारी की जा रही है। मृतक हरी शर्ट, मटमैली पैंट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें