मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के सूखमपुर गांव के पास बुधवार की सुबह रेलवे लाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास से निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
सूखमपुर मढ़ैया निवासी कोमल(26)पुत्र वीरेश बुधवार की सुबह करीब पांच बजे शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। रेल लाइन पार कर वह खेतों की ओर जा रहा था। रेल लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। ट्रैक के पास से निकले ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
इस पर घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।