फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर डीजे साउंड बजाया तो होगी कार्रवाई

Wed, 08 Mar 2017 12:23 AM IST
औरैया
विज्ञापन
-जिला मुख्यालय पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते डीएम, एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें डीएम ने कहा कि शांति व्यवस्था क्षेत्र में बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त करेगी। यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था को भंग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि होली वाले दिन कहीं भी डीजे नहीं बजना चाहिए। सभी थानाध्यक्ष इस निर्देश का पालन जरूर करें।
विज्ञापन


डीएम के बालाजी ने होलिकादहन के स्थलों को साफ-सफाई के लिए नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि होली के दिन शराब की अवैध रुप से बिक्री पर भी पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी किसी तरह का जुलूस नहीं निकालेंगे और न ही नारेबाजी कर जश्न मनाएंगे। होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए।

एसपी रामकिशोर ने बताया कि होली के दिन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलस्टर टीमों का गठन किया गया। सभी थानाध्यक्ष होली के दिन भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्दोष व्यक्तियों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई न की जाए। एडीएम ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी तरह की दिक्कत आती है या किसी व्यक्ति को लगे कि कोई व्यक्ति शांति भंग कर सकता है तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। बैठक में एसडीएम, एक्सईएन विद्युत, सभी थानों के एसओ, ईओ नगर, डीपीआरओ के अलावा ग्राम प्रधान व अन्य संभ्रात नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें