दिबियापुर (औरैया)। कस्बा रामगढ़ में युवक ने मोर को मार दिया। ग्रामीणों ने शिकारी युवक को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार दोपहर कस्बा रामगढ़ के पास युवक ने मोर को गुलेल से पत्थर मारकर मार डाला। आसपास के लोगों ने देखा तो युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। हरचंदपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर के शव को कब्जे में ले लिया। युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी ने अपना नाम विकास निवासी पचरौलिया अछल्दा बताया है। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।