अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर विरुहनी गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक के दोनों हाथ पीछे की तरफ गमछे से बंधे थे और पैर जमीन पर रखे थे। परिजन ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक ने सुसाइड नोट में चार दोस्तों को धोखा देने की बात लिखी है। उसने युवती की फोटो डालकर यह धोखा दिया था।
हालेपुर निवासी बृजेश कुमार पाल (35) गौतमबुद्ध नगर में फायर ब्रिगेड में निजी चालक था। सोमवार सुबह गांव के बाहर उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की, मौके पर उसका मोबाइल फोन, सुसाइड नोट और बाइक खड़ी मिली। मृतक के कान में मोबाइल फोन के ईयर बड्स भी लगे थे। इसके अलावा युवक के दोनों हाथ पीछे की तरफ गमछे से बंधे और पैर जमीन में रखे मिलने पर परिजन की हत्या का आत्महत्या का रूप देने के लिए शव लटकाने का आरोप लगाया।
भाई अवधेश ने बताया कि बृजेश 18 अक्तूबर को घर आया था। रविवार रात करीब आठ बजे वह किसी के फोन आने पर बाइक लेकर घर से निकला था और फिर नहीं लौटा।बृजेश की अभी तक शादी नहीं हुई थी। पिता शिव प्रकाश, मां कुसमा देवी और भाई अवधेश पाल का रो-रोकर बुरा हाल है।सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
पुलिस पर शव ले जाने का आरोप लगा परिजन ने किया हंगामा
परिजन ने जबरन शव उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हंगामा किया। बाद में पुलिस समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता सहित अन्य परिजन लगातार जांच के दौरान साथ में रहे थे। परिजन ने युवक के हाथ बंधे होने और पैर जमीन पर रखे होने पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है।
जेब से मिले सुसाइड नोट में प्रेमिका पर लगाए आरोप
अटसू। बृजेश कुमार पाल की मौत का मामला अब प्रेम प्रसंग और धोखे की सुई पर आकर टिक गया है। पुलिस को जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है और लिखा है कि उनकी मौत की वजह से किसी अन्य व्यक्ति को परेशान न किया जाए। नोट के अनुसार, वह एक युवती (जिसे उन्होंने मैडम कहकर संबोधित किया है) से शादी करना चाहते थे। उन्हें विश्वास था कि वह महिला भी उनसे विवाह करना चाहती है पर बाद में उन्हें कथित तौर पर धोखा मिला। बृजेश ने इस बात पर नाराजगी जताई और लिखा कि वह उसे कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने प्रेम में मिले धोखे को सबसे बड़ा आघात बताया है। बाद में उसने लिखा कि मैं बृजेश पाल अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि मेरी वजह से किसी को परेशान नहीं करना। मेरे नसीब में प्यार नहीं है, मैं ही बदनसीब हूं। नोट के अंत में मृतक बृजेश पाल ने एक बार फिर अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात दोहराते हुए अपने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की इच्छा भी व्यक्त की है।
फोटो-29-बृजेश। फाइल फोटो
फोटो-29-बृजेश। फाइल फोटो