फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक को पीटा

Thu, 25 Dec 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम जलोखर निवासी रामप्रकाश पुत्र राजाराम बुधवार की शाम सात बजे अपने खेतों पर काम कर रहा था। तभी गांव के ही कल्लू पुत्र बृजेश कुमार आया और गाली देने लगा। रामप्रकाश के विरोध करने पर दबंग ने पुत्र लल्लू व पत्नी सुषमा के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट का लहूलुहान कर दिया। मारपीट से रामप्रकाश को गंभीर चोंटे आई। युवक की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने बीच - बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण हेतु भेज दिया है।
विज्ञापन

इनसेट:
उलाहना देने गए युवक को पीटा
ग्राम बमुरीपुर निवासी राजकिशोर पुत्र हीरेंद्र कुमार ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह गुरुवार की सुबह अपने घर में गेंहू सूखा रहा था। तभी गांव के ही आकाश दुबे की बकरी गेहूं खाने लगी। जब मैनें आकाश से शिकायत की तो उक्त युवक गाली - गलौज करने लगा। जब मैंने गाली देने से मना किया तो उक्त दबंग ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे मुझे गंभीर चोटें आई। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर घायल को डॉक्टरी परीक्षण हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें