फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक पर हथौड़े से हमला, गार्ड के इंतजार तीन घंटे पड़ा रहा घायल

Thu, 20 Aug 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में मंगलवार रात पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए एक युवक पर हथौड़े से हमला किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद पुलिस के गार्ड के इंतजार में घायल करीब तीन घंटे तक सीएचसी में ही पड़ा रहा।
विज्ञापन


आलमगीरपुर निवासी दुर्गेश(37) को रात करीब 9:35 बजे 108 एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल लाया गया। दुर्गेश ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने हथौड़े से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर उस पर हमला किया गया।

चिकित्सकों ने रात करीब 9:45 बजे दुर्गेश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद हायर सेंटर ले जाने के लिए कोतवाली से पुलिस गार्ड का इंतजार करना पड़ा। घायल के अनुसार रात करीब 12 बजे पुलिस गार्ड सीएचसी पहुंचा और करीब 12:30 बजे उसे हायर सेंटर ले जाया गया। घटना की सूचना भी रात करीब 9:45 बजे कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन


बताया कि उसकी पत्नी की करीब 10 वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसका 15 वर्षीय बेटा आयुष बिधूना क्षेत्र के गांव सूखाताल स्थित अपने ननिहाल में रहता है। दुर्गेश अपने परिवार में अकेला है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सर्किल अधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली है। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। मामले में तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें