फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब में 25 क्विंटल मछलियां मिलीं मृत

Thu, 20 Aug 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मृत पड़ी मछलियां। संवाद
विज्ञापन
बेला। गांव बेला बस्ती स्थित सरकारी तालाब में बुधवार सुबह करीब 25 क्विंटल मछलियां मृत मिलीं। मछली पालक राजकुमार ने अज्ञात व्यक्ति पर तालाब में जहरीली दवा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। हालांकि, मछलियों की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार ने बताया कि उसने सरकारी तालाब में मछली पालन का ठेका लिया था। बुधवार सुबह तालाब पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलीं। उसने आरोप लगाया कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में जहरीली दवा डाल दी है। इससे मछलियों की मौत हुई और उसे करीब 25 क्विंटल मछलियों का नुकसान हुआ।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मछलियों की मौत के कारणों के साथ ही पीड़ित के आरोपों की भी जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)

मृत पड़ी मछलियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें