फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: योगासन अस्मिता डिस्ट्रिक्ट लीग आठ को

Tue, 03 Mar 2026 10:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को महिला योगासन अस्मिता डिस्ट्रिक्ट लीग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 10 बजे से जनता इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि खेल मंत्रालय, योगासन भारत व प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देश पर यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जनपद की बालिकाएं व महिलाएं अपने-अपने आयु वर्ग में योगासन का प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय देंगी।
उन्होंने बताया कि समापन अवसर पर विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में जनपद में निवास करने वाले समस्त स्टेट लेवल रेफरी व नेशनल योगासन रेफरी भी प्रतिभाग करेंगे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें