फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राष्ट्रीय योग रत्न सम्मान से सम्मानित होंगे सहार के योगाचार्य रामानंद सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ व अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा योग महाकुंभ 2024 का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है। इसमें सहार के समीप गांव बंसई निवासी राम सिंह सक्सेना के बेटे योगाचार्य रामानंद सक्सेना को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

26 वर्षीय रामानंद ने योग में मास्टर इन योगाचार्य की डिग्री ऋषिकेश से करने के बाद ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लासेस के द्वारा योग से सभी को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। अब तक विभिन्न योग शिविरों व गांव शहर में ज्यादातर योग को पहुंचाने का कार्य किया है। वर्तमान में नोएडा में रहकर योग परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।



14 जून को पावन धाम अयोध्या में योग महाकुंभ के आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में वाली इंडोनेशिया से आश्रम गांधी पूरी सेवाग्राम के अध्यक्ष पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वेद मूर्ति पवन दत्त महाराज जी के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इन्हीं के द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार देशभर के योग शिक्षकों को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी के नेतृत्व में राममय से योगमय के साथ अयोध्या के श्रीराम ऑडिटोरियम में 14 जून को आयोजित होगा। रामानंद की इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित बंसई ग्राम प्रधान शाहनूर खां, पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह सेंगर, राजीव सक्सेना आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें