इस दौरान पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिये गये। स्थापना दिवस पर पीठ की जिला महिला उप संयोजक रचना सिंह ने कहा कि मनुष्य के लिए योग साधना का सबसे सरल रास्ता पतंजलि योग पीठ ही है। उन्होंने कहा कि योग पीठ ने देश में ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व को योग के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया है।
इस दौरान पीठ की महिला जिला प्रभारी गीता आर्या ने योग पीठ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पीठ की जिला मंत्री सुशीला आर्या,विनय कुमार, विशुना देवी, सुशीला पोरवाल, रामचन्द्र पोरवाल सहित आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।