फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की जीवन सुरक्षा है मिशन इंद्रधनुष

Thu, 07 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत फफूंद के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय स्थित मोहम्मद सैय्यदवाड़ा में मिशन इंद्र धनुष के तीसरे चरण की रैली निकाली गई। रैली को दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डा. के.बी. सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी क्रम में मोहम्मद सैय्यद बाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय फफूंद पर मिशन इंद्र धनुष की शुरुआत दिबियापुर सीएचसी प्रभारी डा.के.बी.सिंह ने छह माह के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर की।
विज्ञापन


डा.के.बी.सिंह ने बताया कि शून्य से 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण अनिवार्य है। यह टीकाकरण सात प्रकार की बीमारियों से मुक्ति दिलाता है। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय फफूंद के प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह, सहायक अध्यापक शशी अग्रवाल, शिवकुमारी, स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक कुमार गौरव, यूनीसेफ के मुनेश शर्मा, रामपाल सिंह कुशवाह, एएनएम गुड्डी देवी, सरिता वर्मा, कुसुमा देवी, डब्लू एचओ मानीटर अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें