फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में यश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

विज्ञापन
ोरोटो 15एयूआरपी15- छात्र यश पांडेय - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी यश पांडेय ने मेडिकल कॉलेज के द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर के समस्त मेडिकल कॉलेज के छात्रों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यश की इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र यश पांडेय ने दिल्ली एनसीआर में आने वाले मेडिकल कॉलेज के द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर के समस्त मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी हिस्सा लिया था। जिसमें यश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यश पांडेय मूल रूप से अजीतमल क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी हैं। इस समय इनके पिता योगेश पांडेय राजकीय पशु चिकित्सक धौलपुर राजस्थान में तैनात है। इनकी मां ममता गृहिणी है और इनकी बहन श्रेया मेडीकल कालेज मथुरा में डाक्टर है। यश पांडेय का इसी वर्ष आल इंडिया कोटे से ग्रेटर नोएडा के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हुआ है। इस समय राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
13 दिसंबर को यश पांडेय ने क्विज प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर के समस्त मेडिकल कॉलेज के छात्रों में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया और उन्होंने एम्स के ऑडोटोरियम में जब अपने गांव जगन्नाथपुर अजीतमल का उल्लेख किया तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। यश पांडेय को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जीआईएमएस निदेशक डॉ.राकेश गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 900 छात्रों ने भाग लिया था। यश पांडेय की इस सफलता पर क्षेत्र जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय, बड़ैरा इटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश दीक्षित, रानू दुबे, आशीष दुबे, राजा तिवारी, भूपेंदर प्रजापति आशुतोष दुबे आमिर कुरैशी आदि लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें