फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कम हुआ यमुना का जलस्तर, गौहानी कलां का खुला रास्ता

Sat, 30 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 29 एयूआरपी 31- गौहानी कलां मार्ग पर बने रपटा पुल से उतरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से उफनाई यमुना का जलस्तर सामान्य हो गया है। जलस्तर में कमी आने से गौहानी कलां का रास्ता भी खुल गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण आसानी से दूसरे गांव तक निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी में आई बाढ़ ने 20 से ज्यादा गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था। अब तीन दिन से लगातार घट रहे जलस्तर से यमुना सामान्य हो गई है। इससे गांवों व रास्तों में भरा पानी भी निकल गया है। शुक्रवार को दो बजे यमुना का जलस्तर 109.09 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जोकि सामान्य जलस्तर है।
लगातार घट रहे जल स्तर से इटावा संपर्क मार्ग तीन दिन पहले ही खुल गया था। शुक्रवार को गौहानी कलां मार्ग से भी पानी उतर गया और आवागमन सामान्य हो गया। उधर, जलस्तर कम होने के बाद गांव में बीमारियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि डाॅक्टरों की टीम शिविर लगाकर दवा वितरण कर रही है। एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है। तहसील प्रशासन सहित अन्य विभाग के कर्मचारी लगातार गांवों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें