फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना नदी का जलस्तर 104.38 पर स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उतार की तरफ अग्रसर यमुना नदी का जलस्तर रविवार दोपहर 104.38 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के मुताबिक कोटा बैराज के जलस्तर बढ़ने से सोमवार को यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से यमुना नदी के बढ़ रहे जल स्तर में शुक्रवार शाम से उतार की तरफ रुख कर दिया था, लेकिन रविवार दोपहर तीन बजे 104.38 मीटर पर पहुंचकर जलस्तर में स्थिरता आ गई। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के मुताबिक सोमवार से जलस्तर बढ़ सकता है। बताया कि धौलपुर स्थित कोटा बैराज में पानी का स्तर लगातार बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में चंबल में भी पानी का स्तर बढ़ेगा। वहीं चंबल के रास्ते पानी यमुना नदी में पहुंचेगा।
इसी वजह से जल स्तर बढ़ने की प्रबल संभावना हो सकती है। उधार बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि यमुना नदी के जल स्तर को लेकर पल-पल नजर रखी जा रही है। स्थिति सामान्य है। सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें