फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से यमुना नदी बढ़ी

Wed, 05 Sep 2018 12:21 AM IST
auraiya
विज्ञापन
यमुना नदी में बढ़ा पानी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम 104.80 मीटर के निशान पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों की मानें तो यमुना नदी में जल के बढ़ने की गति कोई मायने नहीं रखती। वह लगातार जल के स्तर पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


शहर से पांच किलोमीटर दूर शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी में बीते चार-पांच दिनों से जल का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है। जिस हिसाब से यमुना नदी मेें जल का स्तर बढ़ रहा है उससे किसी भी बात का कोई खतरा नहीं है। केंद्रीय जल आयोग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यमुना नदी में बरसात के कारण जलस्तर बढ़ रहा है।

वर्तमान में यमुना नदी में प्रति घंटे 2 सेमी जल की बढ़त हो रही है। यमुना नदी में चेतावनी प्वाइंट 112 मीटर पर है। जबकि खतरे का निशान 113 मीटर पर अंकित है। मंगलवार की शाम तक यमुना नदी में पानी 104.80 मीटर दर्ज किया गया। दो दिन पहले नदी में जल का स्तर 104.14 था। फिलहाल अभी किसी भी बैराज से पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें