फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना हुई शांत, रपटा पुल पर घुटनों तक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-13 एयूआरपी 23 गौहानी कलां मार्ग पर चलती नाव। संवाद
विज्ञापन

-रविवार सुबह तक गौहानी कलां का रास्ता खुलने की उम्मीद

-जिन गांवों से निकला पानी, वहां हुआ दलदल व कीचड़
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। यमुना नदी का लगाातर बढ़ रहा जल स्तर अब शांत है। जलस्तर अब सामान्य रूप से बह रहा है। इससे बाढ़ की विभीषिका से भयभीत लोगों को राहत मिली है। गौहानी कलां मार्ग पर भी रपटा पुल पर अब घुटनों तक पानी रह गया है। उम्मीद है कि रविवार सुबह तक यहां का पानी निकल जाने से रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन


कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना के बढ़े जल स्तर से कई गांव बाढ़ की चपेट में थे। लेकिन अब लगातार घट रहे पानी से लोगों को राहत है। शनिवार सुबह आठ बजे 108.830 मीटर पर यमुना का पानी बह रहा था। यह खतरे के निशान से काफी नीचे है। बाढ़ का पानी निकलने के बाद गांव के रास्तों पर कीचड व दलदल हो गया है। इससे लोगों को अभी एक दो दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हांलाकि सफाई कर्मचारियों की टीम गांव व रास्तों से कीचड़ व कूड़ा हटाने का कार्य कर रही है। उधर, एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि यमुना का जल स्तर लगातार कम हो रहा है। अब खतरे की कोई बात नही है। गांव में सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराए जाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें