फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की ओर बढ़ा यमुना का पानी, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अजीतमल। राजस्थान के धौलपुर से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। यमुना का पानी बढ़कर 107.55 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना का पानी हर घंटे 30 सेमी की रफ्तार से बढ़ने के साथ किनारे के खेतों की ओर बढ़ने लगा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। पखवारे भर पहले जलस्तर बढ़ने से किसानों की सब्जी की फसलें नष्ट हो गई थीं। उधर, एसडीएम सदर रमेश यादव ने नदी किनारे बसे बीहड़ी गांव अस्ता जाकर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

धौलपुर बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़ा गया। चंबल से पानी यमुना में पहुंचने से जलस्तर बढ़ने लगा। मंगलवार को हर घंटे 30 सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने से 107.55 मीटर के निशान पर पहुंच गया। गांव वालों की भीड़ यमुना के किनारे बढ़ रही यमुना पर निगाह लगाए है। मंगलवार को दिन में पानी फसलों की ओर बढ़ने लगा है।
वहीं, तहसील प्रशासन भी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी बाढ़ क्षेत्र के लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। यमुना के किनारे बसे गांव बड़ैरा, सिकरौड़ी, गौहानी, जाजपुर, बीसलपुर, बटपुरा व असेवटा आदि करीब दो दर्जन गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ गई है। उपजिलाधिकारी अजीतमल रमापति ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिली है। उधर, अयाना से मिली जानकारी के अनुसार जुहीखा में भी यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़त बनाए है।
विज्ञापन

वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर रमेश यादव ने नदी किनारे बसे बीहड़ी गांव अस्ता जाकर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित लेखपालों को लगातार स्थितियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से भी बात कर उन्हें भी सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें