दिबियापुर (औरैया)। कनमऊ गांव में 30 अगस्त की सुबह कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और महिला पर फायर किया। हमलावरों का निशाना चूकने से महिला बाल-बाल बच गई। उधर, एक अन्य मामले में खेत की काटने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कनमऊ गांव निवासी नीतू पत्नी नीरू कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि 30 अगस्त की सुबह वह अपने घर पर थी। तभी कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर तमंचे से उसके ऊपर जान से मारने के इरादे से फायर कर दिया।
गोली उसके बगल से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। सीता देवी पत्नी राम कुमार निवासी फफूंद रोड दिबियापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुलरिहा मौजा तहसील बिधूना में उसका खेत है। उसकी मेड़ गांव के ही एक परिवार के कुछ लोगों द्वारा जबरन तोड़ दी गई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।