फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की लागत से बनने लगा याकूबपुर-सहायल मार्ग

विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी-04- सड़क निर्माण के दौरान काम करते मजदूर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। याकूबपुर के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। सालों से जर्जर पड़ी सड़क की दशा सुधारने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 50 लाख की लागत से उक्त मार्ग को चमाचम किया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

सहार विकास खंड की ग्राम पंचायत याकूबपुर में सहायल मार्ग से गांव के अंदर जाने वाला मार्ग वर्षो से जर्जर और खुदा पड़ा था। इससे लोगों को अवागमन के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। इधर बारिश के दिनों में जलभराव होने से समस्या और बढ़ जाती थी।
लोक निर्माण विभाग ने 650 मीटर व तीन मीटर सड़क पर 50 लाख की लागत से काम शुरू करा दिया है। यह सड़क सीसी बनाई जा रही है। ग्रामीण राजू और सुघर सिंह ने बताया कि सड़क बनने से लोगों काफी राहत महसूस होगी। जलभराव होने से पिछले वर्ष बीमारी फैली थी, इससे भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें