फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गोशाला परिसर में कीचड़, ठिठुर रहे गोवंश

विज्ञापन
खुले में घूमते गोवंश। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। प्रदेश सरकार ने गोशालाओं के नाम पर लाखों का बजट देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। लेकिन जिले की गोशालाएं बदहाल हैं। हाल ये है कि अफसर निर्देश पर निर्देश देते जा रहे हैं लेकिन सुधार नहीं दिख रहा। बारिश के बाद तो गोशालाओं की स्थिति और खराब हो गई है। नगर पंचायत बिधूना की किशोरगंज गोशाला में न तो फर्श पर ईंट बिछाई गईं और न ही टूटी टिन शेड सही हो सकी। बारिश होने के बाद यहां दलदल हो गया है। खुले में घूम रहे गोवंशों के बैठने की जगह भी नहीं है। बारिश में भीगकर गोवंश बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

किशोरगंज गोशाला में 105 गोवंश हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की है। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश में गोवंशों का बुरा हाल है। टिन शेड टूटी होने से पूरे परिसर में जलभराव के साथ कीचड़ हो गया है। खुले में रह रहे गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि भीगने से गोवंशों में खुरपका रोग होने की भी आशंका है।
नहीं सुधरीं खामियां
किशोरगंज गोशाला का दिसंबर 2019 से कई बार अफसरों ने निरीक्षण किया। इस बीच एडीएम रेखा एस चौहान ने अधिशासी अधिकारी को परिसर में ईंट बिछवाने के निर्देश दिए। अन्य अफसरों ने भी खामियां मिलने पर सुधार की बात कही। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

गोशाला की टिन शेड गिरने की जानकारी नहीं है। जल्द ही इसे सही कराया जाएगा। गोशाला में जो भी खामियां हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। जो सेवादार लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, अध्यक्ष नगर पंचायत
बारिश में भीगे गोवंश की मौत
अयाना। तेज बारिश से क्षेत्र की सिखरना गोशाला में कई गोवंश भीग गए। इसमें एक गोवंश की बीमार होने से मौत हो गई। उसका शव दलदल में फंसा रहा। इसकी जानकारी सेवादारों ने संचालक को दी है।
गोशाला के सेवादार रमेश बाबू, गोविंद सिंह, मुन्नी देवी, कमला देवी, जयराम सिंह, रामराज ने बताया कि मंगलवार को पांच क्विंटल भूसा आया था। जबकि रोजाना सुबह से शाम तक 17 क्विंटल भूसे की जरूरत है। मंगलवार को गोवंशों को चारा नहीं दिया गया। जिससे गोवंश भूखे रहे। वहीं बारिश से भीगने से बीमार गोवंश की मौत हो गई। बीमार गोवंशों के बारे में पशु चिकित्सक को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें