दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।
- फोटो : दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।
औरैया। गांव क्योटरा में आयोजित दंगल के पहले दिन नेपाल व हरियाणा के पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। इसे देखकर दर्शक रोमांचित हुए। सबसे बेहतर कुश्ती 11 हजार इनाम की हुई।
रविवार को दंगल व मेले का शुभारंभ परशुराम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने पहलवानों का परिचय कराते हुए किया। दंगल में नेपाल के लकी थापा व हरियाणा के सोनू पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ के मोंटी व मथुरा के हैप्पी के बीच मुकाबला हुआ।
जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी व फिरोजाबाद के हरिंदर के बीच कुश्ती हुई। यह कुश्ती 11 हजार रुपये इनाम की थीं। इसके अलावा सोनीपत के अंकित व हरियाणा के मुन्ना टाइगर की कुश्ती रोमांचक रही।
आयोजक प्रधान मीना पांडे व अखिलेश पांडे ने बताया कि सोमवार को दूसरे दिन भी दंगल आयोजित होगा। इसमें देश के कई नामी पहलवान दांवपेच दिखाएंगे। दंगल देखने के लिए शहर के अलावा आसपास जिलों के दर्शक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे।
चौकी इंचार्ज इंडियन ऑयल गणेश गुप्ता ने भी पहलवानों का परिचय कराया। आयोजन में गोपाल दीक्षित, श्यामबाबू दुबे, संदीप पाठक, पंकज मिश्रा, हिमांशु दुबे व राज नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, मेले में भी बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने खरीदारी की।