फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इलाज के दौरान शिक्षक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 11 Aug 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। अयाना के गांव सेंगनपुर में एक शिक्षक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस पर परिजन गलत इलाज करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव सेंगनपुर निवासी रामचन्द्र द्विवेदी (57), पत्नी रामकांती, तीन बेटे सौरभ, गौतम व अनुपम के साथ अजीतमल कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में रहते थे।
वह सेंगनपुर गांव स्थित पचनद इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी में गलत उपचार का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें