फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाली और बाहरवाली में तकरार

Sun, 18 Sep 2016 11:05 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
-सराफा व्यापारी को उठाने आए दरोगा से नोंकझोंक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के भगवतीगंज मुख्य मार्केट में रविवार दोपहर तकरीबन दो घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर चश्मदीदों की भारी भीड़ लग गई। वाकया बहुत कुछ घरवाली और बाहरवाली जैसा था। दो महिलाएं खुद को कस्बा निवासी एक युवक की पत्नी साबित करने में झगड़ते नजर आईं। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को शांतिभंग में पाबंद करके एसडीएम कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे स्टेशन रोड भगवतीगंज में एक सर्राफा की दुकान के बाहर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। एक महिला आरती ने आरोप लगाया कि उसकी शादी रामकृष्ण नगर दिबियापुर निवासी गौरव उर्फ अभिषेक के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि कांशीराम कालोनी निवसी एक महिला ने पति को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा है। पति घर पर नहीं आता। पीड़िता की दो बेटियां हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर वह परेशान है।

पीड़िता ने बताया कि पति अभिषेक की जानकारी के लिए रविवार को वह आरोपी महिला के पिता की दुकान पर आई थी। आरोप लगाया कि पति के बारे में पूछने पर महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी। उधर, कांशीराम कालोनी निवासी महिला का आरोप है कि उसने युवक से कोर्ट मैरिज की है। उसे नहीं पता था कि युवक शादीशुदा है। आरोप लगाया कि आरती ने आकर सके साथ मारपीट की और पिता की दुकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट की। पुलिस दोनों को थाने ले गई। यहां पर भी दोनों के बीच तकरार होती रही। दोनों महिलाओं के बीच विवाद दिबियापुर नगर में खासा चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने दोनों महिलाओं को शांति भंग में पाबंद कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस बोली, कोर्ट मैरिज के साक्ष्य नहीं
एसआई विनीत उपाध्याय का कहना है कि महिलाओं में काफी समय से विवाद है। पहले भी एक बार आरती की ओर से एनसीआर दर्ज की जा चुकी है। कांशीराम कालोनी युवती गौरव से कोर्ट मैरिज करने की बात कही है। लेकिन अभी तक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें