फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सुहाग

Sun, 17 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30- अजीतमल में वट वृक्ष का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
औरैया। वट सावित्री व्रत पर शनिवार को सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की। पूजन कर पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने सुहाग शृंगार चढ़ाकर व्रत की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन

महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर रोली, अक्षत, कलावा, भीगे चने, फूल, फल, सुपारी, पान और मिष्ठान अर्पित कर भगवान विष्णु व सत्यवान-सावित्री की पूजा की। इसके बाद बरगद के पेड़ पर धागा बांधकर 11 बार परिक्रमा करते हुए पति की दीर्घायु की कामना की। पंडित रामदास मिश्रा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार पतिव्रता सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं।
वहीं दूसरी मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष का पूजन किया था, इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने अखंड सौभाग्य का वरदान दिया था। व्रत और पूजा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर वट वृक्षों के नीचे पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा।

फोटो-30- अजीतमल में वट वृक्ष का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें