फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा कस्बा की नहर कोठी पर भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद कस्बे में पहली बार पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वाहन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत को मजबूत स्थित में पहुंचा दिया है। इस मौके पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय पोरवाल, पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल, गौरव श्रीवास्तव, प्रतिमा पोरवाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें