फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की पिटाई पर ब्लाक कर्मी लामबंद

Wed, 13 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल ब्लाक के कैशियर की पिटाई का मुद्दा गरमाता जा रहा है। घटना की आंच मंगलवार को भाग्यनगर ब्लाक मुख्यालय तक आ पहुंची। ब्लाक कर्मियों ने साथी की पिटाई के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लामबद्ध होकर नारेबाजी कर अपेक्षित कार्रवाई न होने की सूरत में धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन




अजीतमल ब्लाक कर्मियों ने घटना के विरोध में नारेबाजी की। दो दिन का एल्टीमेटम देकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में नित्यानंद तिवारी, वृजेंद्र तिवारी, संतोष यादव, सोम नारायण दोहरे, रामदास प्रजापति, विजय सिंह, उमेश दोहरे, अंकित पुरवार व शशि मिश्रा आदि प्रमुख रहे।


 
उधर ऐरवाकटरा ब्लाक परिसर में भी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा औरैया के पदाधिकायिों के आह्वान पर ब्लाक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर हंगामी प्रदर्शन किया। अजीतमल ब्लाक के कैशियर के साथ हुई मारपीट की घटना का विरोध जताते हुए ब्लाक कर्मियों ने परिसर में धरना देकर नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



प्रदर्शन करने वालों में मुशीर अहमद, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, राजपाल सिंह, आशाराम राजपूत, बेटालाल कुशवाहा, धीरसिंह गिरार, प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश, रामअवतार, सरोज कुमारी आदि प्रमुख रहे।




मामले को दिया जा रहा है तूल - औरैया। अजीतमल ब्लाक के कैशियर की पिटाई के आरोपी ब्लाक प्रमुख पति देवेंद्र यादव ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्धियों पर कहासुनी के सामान्य मामले को मारपीट का रंग देकर राजनीतिक तूल दिए जाने का आरोप लगाया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट दूध का दूध पानी का पानी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें