फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस खड्ड में गिरी

Wed, 13 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात लेकर लौट रही बस का टायर फट जाने से असंतुलित हुई बस बारातियों समेत खड्ड में जा गिरी। फलस्वरूप बस में सवार छह बारातियों को चोंटे आई है। शेष बाराती हादसे में बाल-बाल बच गए। बारातियों को बस से बाहर निकालने के बाद शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। घायल बारातियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।
विज्ञापन




ग्राम साहसपुर से बीती शाम छंगे पुत्र श्रीकृष्ण की बारात औरैया आई थी। मंगलवार सुबह पांच बजे दुल्हन विदाकर बारात वापस जा रही थी। बारातियों से भरी बस बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर असजना के समीप पहुंची। तभी बस का अगला टायर फट गया।


टायर फटने से  बस असंतुलित हो गई और गहरे गडढ़े में जा गिरी। इससे बस में सवार बाराती रामधनी (45 वर्ष), शिवम (13 वर्ष), गिरिजा शंकर (19 वर्ष), मानसिंह (60 वर्ष) निवासीगण साहसपुर घायल हो गए।
विज्ञापन



चीखपुकार सुन लोगों ने बारातियों को बस से बाहर निकाला। हादसे से बारातियों में दहशत बनी रही। इसी बीच बस में आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इधर जनातियों ने वैकल्पिक साधन से बारातियों को रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें