फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना नदी में निर्माणाधीन पिलरों पर बिना सुरक्षा 54 फीट ऊपर काम कर रहे मजदूर

Sat, 30 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18- 54 फीट ऊपर पिलर पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जनपद हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और ठेकेदार गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के किनारे से गुजर रही यमुना नदी पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य में भी सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। निर्माणाधीन पुल पर करीब 54 फीट ऊंचे पिलर पर मजदूर बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के काम करते मिले। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
हैरानी की बात यह है कि मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व इंजीनियर नहीं मिला। केवल डंपिंग यार्ड में एक सुपरवाइजर मौजूद मिले। जब निर्माण स्थल पर कैमरे चलने की भनक लगी, तो डंपिंग यार्ड में मौजूद प्राइवेट जूनियर इंजीनियर ने आननफानन में मजदूरों को पिलर से नीचे उतारा लेकिन तब तक पूरी लापरवाही कैमरे में कैद हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

-
कबाड़ की तरह पड़ा मिला कार्य प्रगति पर है का बोर्ड
निर्माणाधीन स्थल पर अव्यवस्था का आलम यहीं खत्म नहीं होता। नियमानुसार, राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे कार्य प्रगति पर है का चेतावनी बोर्ड लगा होना चाहिए लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार ने इस बोर्ड को सड़क पर लगाने के बजाय डंपिंग यार्ड में कबाड़ की तरह फेंक रखा है। पूरा निर्माण स्थल भगवान भरोसे चल रहा है।
-
यमुना पर बन रहा 916 मीटर लंबा पुल
औरैया। बिलराया-पनवाड़ी मार्ग स्थित शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पर प्रस्तावित सेतु निर्माण राज्य योजना के अंतर्गत 151.22 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इस पुल की 916.88 मीटर लंबाई है।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड फर्रुखाबाद इकाई निर्माण करा रही है। इसमें पीएससी बॉक्स गर्डर तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, पुल को मजबूती देने के लिए 1.50 मीटर व्यास के पाइल और 2.75 मीटर व्यास के पियर बनाए जा रहे हैं।
कानपुर की द शेल्टर फर्म को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। अक्तूबर 2024 में शुरू हुए इस कार्य को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पुल निर्माण से सीमावर्ती जिले जालौन के बीच आवागमन पूरी तरह सुगम हो जाएगा।
-
सुरक्षा के दृष्टिगत मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट के साथ काम करना चाहिए, अगर बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूर काम रहे थे तो यह गंभीर मामला है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-विजय सेन, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम

फोटो-18- 54 फीट ऊपर पिलर पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करते मजदूर। संवाद

फोटो-18- 54 फीट ऊपर पिलर पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें